बोध गया: बोधगया में 91वें जन्मदिन पर दलाई लामा के दीर्घायु जीवन की हुई प्रार्थना, काटा गया केक
विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन बोधगया के तिब्बत बौद्ध मॉनेस्ट्री में विशेष पूजा-अर्चना, दीपदान एवं प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। देश-विदेश से पहुंचे हजारों बौद्ध श्रद्धालुओं और भिक्षुओं ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सामूहिक मंत्रोच्चार किया।