फिरोज़ाबाद: उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर शांति नर्सिंग होम में किया हंगामा और तोड़फोड़
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के एक युवक की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। गांव पड़रिया निवासी गोविंद बघेल (26) को 6 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर शहर के शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।