इटकी: इटकी:- नगड़ी मंडा महोत्सव: दहकते अंगारों पर चले आस्था के कदम, उमड़ा जनसैलाब
Itki, Ranchi | Jun 18, 2026 इटकी:- नगड़ी मंडा महोत्सव: दहकते अंगारों पर चले आस्था के कदम, उमड़ा जनसैलाब। नगड़ी के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में मंडा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। लोक आस्था के इस महापर्व में भक्ति का अद्भुत नजारा दिखा, जहाँ सैकड़ों व्रतियों ने दहकते अंगारों पर चलकर 'फुलखुंदी' की रस्म पूरी की। गोसाईं मोहन गोस्वामी द्वारा वैदिक विधि से अनुष्ठान संपन्न कराया गया।