मड़ियाहू: मड़ियाहूं में ₹7 लाख से बना वर्टिकल गार्डन, अतिक्रमण ने बिगाड़ी सुंदरता
मड़ियाहूं नगर पंचायत की ओर से शहर को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से करीब सात लाख रुपये की लागत से हरित दीवार तैयार कराया गया है। कोतवाली गेट के बगल, इंदिरा पार्क और स्टेट बैंक के पास बनाई गई यह हरित दीवार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीवार पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे कतारबद्ध तरीके से लगाए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना ने रविवार की सु