सोनभद्र के जुगैल गांव के सैकड़ों निवासियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि जुगैल क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,मांग पत्र के माध्यम से बताया गया कि यह क्षेत्र समाजकल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़ के क्षेत्र में आता है,फिर भी सुविधाएँ नही मिल रही हैं।