बलौदा: लूटपाट के मामले में बलौदा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 नाबालिग बालक भी निरुद्ध
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने लूटपाट करने वाले 5 आरोपी बलदेव सूर्या, पंकज यादव, राकेश यादव, लखन यादव, दुर्गेश सिंह को गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 बाइक, 5 मोबाइल, 1 हजार 900 रुपये को जब्त किया है. वही, मामले के 2 नाबालिग बालक को निरुद्ध किया गया है.