गोरौल: पेठिया मोड़ के पास से पुलिस ने 2 देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार
गोरौल पेठिया मोड के निकट शुक्रवार की रात 2 बजे गोरौल थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर बाईक सवार 2 अपराधी को 2 देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर 1 बजे दिन में गोरौल पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को हाजीपुर जेल भेज दिया।