गोरौल: सीएचसी गोरौल में प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत 105 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवा
प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत सीएचसी गोरौल में बुधवार को 2 बजे दिन में डॉ. ने 105 गर्भवती महिलाओं की बीपी,शुगर, जांच कर दवाई दी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि गर्भवती होने के बाद टिटनेस की सुई लेना अनिवार्य है साथ ही प्रसव के पूर्व कैल्शियम आयरन की गोली खानी चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य के रेणु कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।