गोरौल: कस्तुरबा गांधी की 156वीं जयंती कटरमाला गांव के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में मनाई गई
शुक्रवार को शाम 4बजे गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कटरमाला गांव स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तुरबा गांधी की 156 वी जयंती मनाई गई । जिला सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी मीनू द्वारा छात्राओं के बीच स्कूल बैग, पानी बोतल, लंच बॉक्स सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरण किया गया । मौके पर वार्डेन डौली कुमारी , लेखापाल कुमुद रंजन शिक्षक सहित अन्य अभिभावक मौजूद थे