जगदलपुर: बस्तर की माटी से निकलेगी खेल प्रतिभाएं, धरमपुरा में आवासीय खेल अकादमी के चयन के लिए ट्रायल शुरू
जगदलपुर, 29 मई 2026/ बस्तर की माटी से खेल प्रतिभाओं को तराशने का एक महा-अभियान शुरू हो चुका है, जो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को खेल के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाएगा। कलेक्टर बस्तर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जगदलपुर के धरमपुरा खेल परिसर में आवासीय खेल अकादमी बस्तर चयन ट्रायल 2026-27 की प्रक्रिया बेहद उत्साहजनक वातावरण