हजारीबाग के चर्चित विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते मृतक के जीजा विक्रम कुमार ने अपने साथी दिलीप कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। एसआईटी की त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।