शाहपुरा: शाहपुरा में भैंस चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप जब्त; 50 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस को मिली सफलता
शाहपुरा थाना पुलिस ने भैंस चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और चोरी गई भैंसों की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।