मिर्ज़ापुर: बाइक की साइलेंसर पर पैर रखने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, जख्मी किया और एससी/एसटी मुकदमा की धमकी दी
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुकेरी बाजार में बाइक पर पैर रखने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर दंपति और उसके बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित बबलू साहू ने बताया कि बाइक बनवाकर लाए थे। घर के बाहर बाइक खड़ी की तभी कुछ लोग साइलेंसर पर पैर रखकर खड़े हो गए। जब उन्हें मना किया तो घर में घुसकर मारा पीटा।