मंझनपुर: चक सिरसी गांव में किसान को सर्प ने डसा, झांड़फूंक के दौरान गई जान, परिजनों में मचा कोहराम
कौशांबी थाना क्षेत्र के चक सिरसी गांव निवासी 45 वर्षीय राम लौटन पुत्र रामस्वरूप किसान थे। उनकी पत्नी गीता ने मंगलवार को लगभग 10 बजे बताया कि राम लौटन फसल की सिंचाई करने खेत गए थे। वहां उन्हें सर्प ने डस लिया। चीख पुकार मचाते हुए वह घर आए व घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों के कहने पर वह पति को किसी अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक करने वाले ओझा के पास ले गई।