Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
kullutimes
आराध्य देव राजा घेपन मलाणा से वापिस, वीडियो सौजन्य राजीव बौद्ध। Kullu Times
Kullu, Kullu
| Aug 4, 2026
MORE NEWS
नहीं रहे मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत गजनी और लगान जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का आज शाम निधन हो गया। वह पिछले पांच वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे #RIP
Kullu, Kullu | Aug 4, 2026
सीएम सुखविंदर सिंह की वायरल वीडियो में डॉ. जनक को कहा गया—“पर्ची देखकर मरीज ठीक नहीं होंगे।” आप इस बयान से कितने सहमत हैं? 🤔 👉 अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!
Kullu, Kullu | Aug 4, 2026
जिला के विभिन्न विकास खंडों में नशीले पदार्थों व मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान Kullu Times नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में आज से कुल्लू जिला के विभिन्न विकास खंडों में नशीले पदार्थों व मादक द्रव्यों के खिलाफ एक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित मन्नत कला मंच कुल्लू द्वारा इन विकास खंडों में गीत, संगीत व नुक्कड नाटक के माध्यम से जनता को नशे की बुराइयों, इसके दुष्प्रभाव व इससे बचाव बारे जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जरी व कसोल, वीरवार को गडसा व भुन्तर में भी कार्यक्रम किये जाएंगे। आज मन्नत कला मंच द्वारा मनाली माल रोड टैक्सी स्टैंड व कुल्लू बस स्टैंड में कार्यक्रम किये गए,जिनमें मंच के कलाकार,नवनीत भारद्वाज,मानचंद,खूब राम,गोपाल, आशा शर्मा,चंपा,अलीशा,अशोक, विनय आदि द्वारा समूहगीत,'गांव गांव शहर शहर में यह अभियान चलाना है,छोड़ नशे की बुरी आदतें, सब को यह समझाना है'लोकगीत,'छोड़ी दे मेरे सजना शराबो रा नशा' साथ ही नुक्कड़ नाटक,' नशे को छोड़ जिंदगी की ओर' के द्वारा समाज में फैल रहे आधुनिक नशे जिनमें हीरोइन, चिट्टा,ब्राउन शुगर,आदि के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मनाली टैक्सी स्टैंड के प्रधान राज कमल, उपप्रधान किरण कुमार सचिव अमित, कोषाध्यक्ष किशन वर्मा,पर्यवरणविद्ग किशन कुमार,अन्य टैक्सी ऑप्रेटर, व्यापार मंडल के सदस्य, कुल्लू बस अडडा इंचार्ज मनोज कुमार, खूबराम,देवी सिंह व अन्य लोग भी शामिल रहे।जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू गिरधारी लाल ने कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि नशा आज एक गंभीर सामाजिक बुराई का रूप धारण कर चुकी है।नशे ने समाज के स्वस्थ ताने-बाने को हिला कर रख दिया है,नशे से व्यक्ति मानसिक,शारीरिक व आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है और समाज पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है,युवा वर्ग नशे की चपेट में आकर अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है और जघन्य अपराधों को अंजाम दे देता है,हमें इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू द्वारा भुंतर में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया गया है तथा युवा परामर्श केंद्र भी चलाया जा रहा है जहां पर डॉक्टर सत्यव्रत वैद्य नशे के आदी युवा वर्ग व अन्य लोगों का सफलतापूर्वक इलाज कर रहे हैं, उन्होंने अपील की कि लोग नशे के आदी लोगों को यहां लाएं,ताकि उनका इलाज़ कर उन्हें समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा सके।
Kullu, Kullu | Aug 4, 2026
रुजग-नेरी व घुठू विहाल- ग्रामंग-II सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर Kullu Times कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत चौपाड़सा के अंतर्गत रुजग-नेरी सड़क तथा घुठू विहाल से ग्रामंग II सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ 47 लाख से बनने वाली रुजग-नेरी सड़क तथा 10 करोड़ रूपये से बनने वाली घुठू विहाल से ग्रामंग-II सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी I सड़क निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बागवानी से जुड़े कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा। लग घाटी क्षेत्र में सड़कों की कमी के चलते आम जनमानस को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था I सड़क बनने से स्थानीय लोगों का समय और परिवहन लागत दोनों में कमी आएगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। पिछले 15 दिनों में लग घाटी में चार सड़कों का भूमिपूजन किया गया है, जिनका निर्माण कार्य 31 मार्च, 2027 से पहले पूरा कर लिया जायेगा I उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क संपर्क प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ शीघ्र मिल सके। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर सहित प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, कारदार लीलाधर ठाकुर, लग घाटी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम चौधरी, सर्कल प्रधान नन्द लाल ठाकुर, बी. डी. सी. उपाध्यक्ष सुन्दर सिंह, वन मंडलाधिकारी, एंजेल चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बी. सी. नेगी, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित कुमार, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिशान ठाकुर, बी. डी. सी. सदस्या शांति देवी, ग्राम पंचायत माशणा प्रधान बलदेव ठाकुर, पूर्व प्रधान इशरा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय युवक मंडल सदस्य, महिला मंडल सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। Sunder Singh Thakur
Kullu, Kullu | Aug 4, 2026
District level rights of women under the sexual Harassment of women at workplace Act 2013. Complaint Mechanism and procedures under the chairmanship of Secratery (Senior Civil Judge) District Legal Services Authority District Kullu at RH Kullu HP today. Kullu Times
Kullu, Kullu | Aug 4, 2026