गोरखपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर व्यक्तिगत टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका
समाजवादी पार्टी के सोशल एक्स मीडिया हैंडल पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला इंदिरा बाल विहार स्थित तिराहे पर फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया है।