बक्सर: इटाढ़ी रेलवे लाइट ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर चढ़ा, मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
Buxar, Buxar | Aug 1, 2026 बक्सर शहर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी स्थित लाइट रेलवे ओवरब्रिज पर एक ट्रैक्टर के चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक पर शेयर हो रहे वीडियो में ट्रैक्टर पुल पर दिखाई दे रहा है। जिसे एक वर्दीधारी कर्मी पीछे की तरफ उतरवाते नजर आ रहा है। रेलवे क्रॉसिंग चौकी प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में दक्षिण तरफ से ट्रैक्टर चढ़ गया।