बीरपुर: नौला पुलिस पिकेट में मॉर्निंग वॉक के दौरान बीएमपी जवान को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में भर्ती
वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित नौला पुलिस पिकेट में गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बीएमपी जवान को विषैले सांप ने डस लिया। घटना के बाद पिकेट परिसर में अफरातफरी मच गई।पिकेट में कार्यरत जवान पवन कुमार, प्रेम प्रकाश की सराहनीय पहल से घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा