दिनारा: भानपुर से दिनारा पुलिस ने हत्याकांड मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा।
Dinara, Rohtas | Aug 31, 2024 भानपुर गांव से दिनारा पुलिस ने हत्याकांड मामले के एक फरार आरोपी को किया गिरफ्तार। थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बीते अप्रैल माह में भानपुर हत्याकांड मामले के फरार चल रहे नामजद अभियुक्त मुन्ना सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।