हज़ारीबाग: सोनू खान की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम
हजारीबाग में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पेलावल थाना क्षेत्र के छड़वा डैम मैदान से बरामद शव की पहचान लोसिंघना थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी सोनू खान के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।