सहारनपुर: SSP ने चार CO को दिए अतिरिक्त प्रभार, कानून व्यवस्था संभालने के लिए दी नई जिम्मेदारी
सहारनपुर में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने चार सीओ को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देते हुए सर्किलों की निगरानी की व्यवस्था की गई है। देर रात जारी आदेश के अनुसार CO पवन कुमार को नकुड़ सर्किल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें गंगोह CO का लिंक अधिकारी भी बनाया गया है।