राजापुर के रगौली में बीते शनिवार की शाम 4 बजे अज्ञात कारणों के चलते 22 वर्षीय युवक दिनेश पुत्र भोला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माता-पिता सरकारी अस्पताल चले गए थे ,और पत्नी अपने मायके चली गई थी ,तभी सुना घर पाकर दिनेश ने फांसी लगा लिया। वहीं सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज रविवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।