पूरनपुर: अमरैया कला गांव में रास्ते से ट्रैक्टर ट्राली हटाने को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैया कला के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि उसके दरवाजे पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ा था। तभी विजय कुमार ने ट्रैक्टर ट्राली हटाने को लेकर कहा इसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद विजय अपने घर पहुंचा और अपने भाई विशाल सहित परिवार के अन्य लोगों को लेकर मनोज के घर में घुसकर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला किया।