पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला की वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गुरुवार को बताया कि उसको पहले खेत दिखाने के लिए बुलाया और उसका चोरी से एक वीडियो बनाकर उस पर ब्लैकमेलिंग सहित कई आरोप लगाकर वायरल कर बदनाम किया जा रहा है। पीड़िता ने मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत कर चार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।