पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक महिला दो पुत्रियों को लेकर भांजे के साथ चली गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी दो पुत्रियों को लेकर भांजे के साथ चली गई। आरोप है कि वह रुपए और जेवर भी साथ ले गई है। युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह फेरी लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। फेरी लगाने के लिए चला गया था। इस बीच पत्नी 14 और 7 वर्ष की दो पुत्रियों को अपने साथ लेकर भांजे के साथ चली गई।