गुना नगर: सत्ताधारी भाजपा कार्यालय के सामने NSUI का उग्र प्रदर्शन, PM मोदी का पुतला फूंका, पुलिस नदारद
गुना में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में भाजपा जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और साजिश के तहत नामांकन निरस्त कराने का आरोप लगाया।