Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

पुष्पराजगढ़: नई दिल्ली में जलवायु परिवर्तन संबंधी बैठक में सम्मिलित हुई सांसद हिमाद्री सिंह

Pushparajgarh, Anuppur | Jun 17, 2026
शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने बुधवार को 6:00 वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु मंत्रालय के द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलितहुई। बैठक में चर्चा की गई की जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए वन संरक्षण तथा सघन पौधारोपण किए जाने से ही इस पर रोक लगेगी इसके संबंध में सभी सदस्यों के बीच आवश्यक चर्चा हुई।

MORE NEWS

सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री से थमी शवयात्रा, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

अनूपपुर। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 1 में निर्माणाधीन एक भवन के लिए सड़क के बीचों-बीच निर्माण सामग्री गिराए जाने और फैला दिए जाने से रविवार को आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति उस समय और अधिक संवेदनशील हो गई जब वार्ड क्रमांक 6 की एक दिवंगत महिला की शवयात्रा को मुक्तिधाम ले जाने के दौरान लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों को सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के ऊपर से होकर किसी तरह शवयात्रा निकालनी पड़ी।
वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद गणेश रौतेल ने आरोप लगाया कि संबंधित भवन का निर्माण बिना आवश्यक अनुमति के किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री को सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह फैला दिया गया कि आम नागरिकों के साथ-साथ अंतिम यात्रा में शामिल लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया।
पार्षद श्री रौतेल के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, किंतु उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल अनूपपुर एसडीएम को स्थिति की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की मनमानी, भवन स्वामी की हठधर्मिता तथा नगर पालिका की उदासीनता के कारण वार्ड क्रमांक 1 एवं 6 के रहवासियों को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागरिकों ने प्रश्न उठाया कि यदि निर्माण कार्य की अनुमति नहीं है तो संबंधित विभाग द्वारा समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
गौरतलब है कि यह क्षेत्र नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह के वार्ड से भी जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद सार्वजनिक मार्ग पर निर्माण सामग्री डालकर आवागमन बाधित किए जाने की घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस पूरे घटनाक्रम में एक ओर जहां पार्षद गणेश रौतेल की संवेदनशीलता सामने आई, जिन्होंने तत्काल प्रशासन को अवगत कराया, वहीं दूसरी ओर निर्माण एजेंसी, भवन स्वामी तथा नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखी गई।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच कर दोषियों पर दंडात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी शवयात्रा, आपातकालीन वाहन अथवा आम नागरिकों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
#anuppur 
#bsp24news

सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री से थमी शवयात्रा, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल अनूपपुर। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 1 में निर्माणाधीन एक भवन के लिए सड़क के बीचों-बीच निर्माण सामग्री गिराए जाने और फैला दिए जाने से रविवार को आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति उस समय और अधिक संवेदनशील हो गई जब वार्ड क्रमांक 6 की एक दिवंगत महिला की शवयात्रा को मुक्तिधाम ले जाने के दौरान लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों को सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के ऊपर से होकर किसी तरह शवयात्रा निकालनी पड़ी। वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद गणेश रौतेल ने आरोप लगाया कि संबंधित भवन का निर्माण बिना आवश्यक अनुमति के किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री को सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह फैला दिया गया कि आम नागरिकों के साथ-साथ अंतिम यात्रा में शामिल लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया। पार्षद श्री रौतेल के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, किंतु उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल अनूपपुर एसडीएम को स्थिति की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की मनमानी, भवन स्वामी की हठधर्मिता तथा नगर पालिका की उदासीनता के कारण वार्ड क्रमांक 1 एवं 6 के रहवासियों को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागरिकों ने प्रश्न उठाया कि यदि निर्माण कार्य की अनुमति नहीं है तो संबंधित विभाग द्वारा समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। गौरतलब है कि यह क्षेत्र नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह के वार्ड से भी जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद सार्वजनिक मार्ग पर निर्माण सामग्री डालकर आवागमन बाधित किए जाने की घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम में एक ओर जहां पार्षद गणेश रौतेल की संवेदनशीलता सामने आई, जिन्होंने तत्काल प्रशासन को अवगत कराया, वहीं दूसरी ओर निर्माण एजेंसी, भवन स्वामी तथा नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच कर दोषियों पर दंडात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी शवयात्रा, आपातकालीन वाहन अथवा आम नागरिकों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। #anuppur #bsp24news

Pushparajgarh, Anuppur | Jun 21, 2026

बड़े-बड़े वादों से क्या गांव ? की बदलेगी तस्वीर । शिवराज सिंह चौहान का ऐलान । Shivraj Singh Chouhan villeges in Mp 
#bsp24news 
#shivrajsinghchauhan 
#vramgyojana

बड़े-बड़े वादों से क्या गांव ? की बदलेगी तस्वीर । शिवराज सिंह चौहान का ऐलान । Shivraj Singh Chouhan villeges in Mp #bsp24news #shivrajsinghchauhan #vramgyojana

Pushparajgarh, Anuppur | Jun 21, 2026

अमरकंटक - मैकल पार्क में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास । International Yoga day । Anuppur 
#bsp24news 
#anuppur 
#yoga

अमरकंटक - मैकल पार्क में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास । International Yoga day । Anuppur #bsp24news #anuppur #yoga

Pushparajgarh, Anuppur | Jun 21, 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमरकंटक में आयोजित हुआ जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम 

रिपोर्ट - विपुल बर्मन 

अनूपपुर। जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन पवित्र नगरी अमरकंटक के मैकल पार्क में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनकर की गई। प्रधानमंत्री ने योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और निरोगी जीवन का आधार बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को योग से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और कल्याण का संदेश दे रहा है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की बात कही।

जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि योग दिवस का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जिलेवासियों से नियमित योग करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने पुलिस विभाग सहित सभी नागरिकों को योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पांडे ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। उन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ और जागरूक समाज निर्माण पर जोर दिया।

एसडीएम पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट्ट ने कहा कि योग जीवन में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से नियमित योगाभ्यास करने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर परिषद अमरकंटक के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सामूहिक योगाभ्यास कर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
#योगदिवस 
#yogaday 
#anupppur 
#bsp24news

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमरकंटक में आयोजित हुआ जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम रिपोर्ट - विपुल बर्मन अनूपपुर। जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन पवित्र नगरी अमरकंटक के मैकल पार्क में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनकर की गई। प्रधानमंत्री ने योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और निरोगी जीवन का आधार बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को योग से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और कल्याण का संदेश दे रहा है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की बात कही। जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि योग दिवस का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जिलेवासियों से नियमित योग करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने पुलिस विभाग सहित सभी नागरिकों को योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पांडे ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। उन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ और जागरूक समाज निर्माण पर जोर दिया। एसडीएम पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट्ट ने कहा कि योग जीवन में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से नियमित योगाभ्यास करने की अपील की। कार्यक्रम में नगर परिषद अमरकंटक के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सामूहिक योगाभ्यास कर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। #योगदिवस #yogaday #anupppur #bsp24news

Pushparajgarh, Anuppur | Jun 21, 2026

राजेंद्रग्राम - जैन मंदिर के समीप की घटना !! बर्थडे पार्टी मना 
कर लौट रहे थे अमरकंटक पेड़ से टकराई कार 2 लोग गंभीर घायल 
#anuppurnews 
#pushprajgarh
#accident

राजेंद्रग्राम - जैन मंदिर के समीप की घटना !! बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहे थे अमरकंटक पेड़ से टकराई कार 2 लोग गंभीर घायल #anuppurnews #pushprajgarh #accident

Pushparajgarh, Anuppur | Jun 20, 2026