लालपुर में किन्नर पर जानलेवा हमलाः घायल की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
Sadar, Varanasi | Aug 25, 2024 वाराणसी के लालपुर इलाके में एक 30 वर्षीय किन्नर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया, जिसने घायल किन्नर को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया। हालात गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां किन्नर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।