वाराणसी में सेल्फी लेते वक्त हादसा, 3 स्टूडेंट्स डूबेः छात्रा गंगा में गिरी तो बचाने के लिए दो छात्र कूद
Sadar, Varanasi | Aug 25, 2024 वाराणसी के सामने घाट पर सेल्फी लेने के दौरान 3 स्टूडेंट्स गंगा में डूब गए। एक छात्र की लाश मिल गई। जबकि दो की तलाश की जा रही है। घटना रात 1:30 बजे की है। सेल्फी लेते समय एक छात्रा गंगा में गिर गई। उसे बचाने के लिए दो छात्र ने छलांग लगा दी। तेज बहाव के चलते दोनों छात्र भी नदी में डूब गए। तीनों पटना के रहने वाले थे।