वाराणसी के कालिका गली में 22 लाख की बिजली चोरी: लॉज संचालक ने बिजली विभाग की टीम को रोका, विजिलेंस ने की कार्रवाई
Sadar, Varanasi | Aug 25, 2024 वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र की कालिका गली स्थित गोल्डन लॉज में विजिलेंस टीम ने लगभग 22 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी। लॉज में कई सालों से लगभग 16 किलोवॉट बिजली का सीधे उपभोग हो रहा था। इसके लिए डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स से सीधे केबल जोड़ा गया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।