गुना: सांगई गांव में जर्जर हुई प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग, ग्रामीणों ने बच्चों के लिए टपरे में की पढ़ाई की व्यवस्था
Guna, Guna | Jul 10, 2025 गुना जिले में ग्राम पंचायत मारकी महू के ग्राम सांगई में शासकीय प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग पिछले 3 सालों से जर्जर है। 10 जुलाई को सामने आए वीडियो में जैसा ग्रामीणों ने बताया, बच्चों को स्कूल प्रांगण में पढ़ने के लिए टपरिया डालकर वैकल्पिक व्यवस्था की है। ना ही पंचायत सुन रही और ना ही विभाग ने ध्यान दिया। ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर मरम्मत की मांग की है।