ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के फ्लाई ओवर पर बाइक सवार मवेशी से टकराया, जिला अस्पताल किया गया रेफर
सड़क पर घूम रहे छुट्टा मवेशी आये दिन दुर्घटना का कारण बनते हैं और अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार होकर घायल होते हैं।ऊँचाहार कस्बे के फ्लाई ओवर पर मवेशी से टकराकर बाइक सवार रवि गुप्ता निवासी अकोढ़िया गम्भीर रूप से घायल हो गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया