बेरमो: करगली ऑफिसर्स क्लब में सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र प्रबंधन को दिए 70 सूत्री मांगपत्र पर हुई बैठक
Bermo, Bokaro | Apr 25, 2026 बेरमो कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की ओर से सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र प्रबंधन को दिए गए 70 सूत्री मांगपत्र के आलोक में शनिवार को लगभग 11:30 बजे वार्ता में मध्यस्थता करने को बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ करगली आफिसर्स क्लब पहुंच गए। वह बीएंडके प्रक्षेत्र के एसओ माइनिंग केएस गैवाल एवं सीसीएल के कई अधिकारियों के साथ विस्थापितों के इंतजार में बैठे रहे।