जलालाबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवनारायण मंदिर आश्रम में हुआ भव्य आयोजन
जलालाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री देवनारायण मंदिर आश्रम, नौसारा लहसड़ी में उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया गया। श्री देवनारायण पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज ने उपस्थित लोगों को योग, प्राणायाम और नियमित व्यायाम के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों और युवाओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया