करछना: बरदहा गांव में तेज रफ्तार डंफर चालक अनियंत्रित होकर शौचालय तोड़ते हुए घर में घुसा, मच गई अफरा-तफरी
करछना थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में शुक्रवार को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार डंफर चालक अनियंत्रित होकर दूधनाथ भारतीया के घर के सामने बने शौचालय तोड़ते हुए घर में जा खुशी। इस हादसे में दो बाइक तथा शौचालय पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि जिस दौरान यह हादसा हुआ दूधनाथ भारतीया के सभी सदस्य पीछे घर में थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।