उदवंत नगर: उदवंतनगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग जख्मी, दो को किया गया रेफर
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद ज़ख्मियों में दो लोगों को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार एक अन्य युवक का इलाज परिजन द्वारा अपन