ग्राम मदकोटा के रहने वाले 42 वर्षीय मोहन पिता नरबा जी ने किसी कारणवश जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। तबियत बिगड़ने पर सोमवार दोपहर 3 बजे परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे भर्ती किया है।