चूरू जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए डोडा पोस्त तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन को लेकर अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।