बिहारीगंज: पर्यावरण दिवस पर बिहारीगंज पीवीसीएस पहुंचे राज्य प्रबंधक, किया वृक्षारोपण और किसानों से संवाद
बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के राज्य प्रबंधक राकेश शर्मा बिहारीगंज के बैजनाथपुर स्थित प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति पहुंचे। उन्होंने वृक्षारोपण किया, कार्यालय का निरीक्षण किया और किसानों से मुलाकात कर उनके खेतों का जायजा लिया। राकेश शर्मा ने कहा कि बिहारीगंज सब्जी उत्पादन का बड़ा केंद्र है और जल्द यहां की सब्जियां देश-विदेश के बाजारों में पहुंचेगा।