बिलग्राम: मल्लावां कस्बे में अवैध वसूली का विरोध करना चालक को पड़ा भारी,दबंगों ने बेरहमी से पीटा
Bilgram, Hardoi | May 24, 2026 हरदोई के मल्लावां कस्बे में अवैध वसूली का विरोध करने पर एक वाहन चालक की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।