मवाना: बुधवार को मवाना के मेरठ रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री में क्रेन की चेन टूटने से कर्मचारी की हादसे में मौत, परिजनों का धरना
Mawana, Meerut | Nov 27, 2024 बुधवार 12 बजे मवाना के मेरठ रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री में हस्तिनापुर के शकुंतला कॉलोनी निवासी अरुणपाल क्रेन की चेन टूटने से सिर में हुक लगने से घायल हुआ ।जिसे अस्पताल में कंपनी के लोगों ने भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री के गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए 50 लाख मुआवजे की मांग की। 27 लाख मुआवजा 12 हजार रूपए पेंशन के आश्वासन पर मामला निपटा।