खंडवा नगर: खंडवा: युवती का आरोप- जिला अस्पताल से पकड़े गए दो मुस्लिम युवक, लव जिहाद और धर्मांतरण का बना रहे थे दबाव
खंडवा जिला अस्पताल में गुरुवार शाम दो मुस्लिम युवक एक युवती के साथ संदिग्ध हालात में दिखे। सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ तो युवती रोने लगी और पूरी बात बताई। युवती ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उससे शादी व धर्मांतरण का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने साहिल और फैजान पर लव जिहाद व एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया। यह जानकारी शुक्रवार सुबह 8 बजे के लगभग की है