शहर सहित जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर हाउस छोड़ने का आदेश दिया है। लेकिन निगम के पास शेल्टर होम ही नहीं है। शहर में बीते 22 माह में 33.20 लाख रुपए खर्च करने और 4500 से अधिक कुत्तों की नसंबदी के बावजूद कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। जानकारी गुरुवार दोपहर 2 बजे की है