बरौनी: निपानिया मधुरापुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार ने किया दौरा, समस्याओं से हुए अवगत
निपानिया मधुरापुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार ने दौरा किया।इस अवसर पर उनके साथ कई अधिकारी एवं उनके समर्थक मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने अपनी संवेदना उन्हें सुनाई।लोगों ने बताया कि ना तो प्लास्टिक की व्यवस्था की गई है,ना ही शुद्ध पेय जल की आपूर्ति हो रही है।पशुओं के लिए चार की भी व्यवस्था नहीं हुई है।स्थिति काफी बदहाल है।