बरौनी: बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला एवं कई पदाधिकारी ने बरौनी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित हिस्से का किया निरीक्षण
बेगूसराय के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला मटिहानी के स्थानीय विधायक राजकुमार सिंह एवं कई अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बरौनी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित हिस्से का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया।हालांकि लोगों की समस्याओं को अधिकारी ने बड़ी ही धैर्यता के साथ सुना और उचित कार्यवाही का निर्देश दिया है।