बरियारपुर: 17 अप्रैल को पंचायत सचिवों का ज़िले में होगा एक दिवसीय धरना
गुरुवार को पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने 4:00 बजे बताएं कि हम लोगों का 17 अप्रैल को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जाना है। धरना उपरांत हम लोग अपनी मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपेंगे। मैं अपने तमाम साथियों से अनुरोध करता हूं कि धारणा को सफल बनाने हेतु 17 अप्रैल को उपस्थित होकर अपनी एकता का परिचय दें।