होशंगाबाद नगर: ग्वालटोली क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार से ममुलाकात कर नगर पालिकाअध्यक्ष ने क्षति का लिया जायजा
बुधवार को नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष ने ग्वालटोली क्षेत्र में कालूराम रैकवार के निवास पर हुई आगजनी की घटना में मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अग्नि दुर्घटना से हुई क्षति का जायजा लिया तथा परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर पीड़ित परिवार को शासन की सहायता राशि दिलाने निर्देशित किया।