कायमगंज: गांव पुठरी निवासी महिला की पंखे से करंट लगने से जिला अस्पताल लोहिया में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
नवाबगंज के गाँव पुठरी निवासी 30 वर्षीय काजल पत्नी शेर सिंह सोमवार रात को घर में खाना बना रही थी। तभी फर्राटा पंखा काजल के ऊपर गिर गया। जिससे उसको करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर गई।जिला अस्पताल लोहिया लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभय श्रीवास्तव ने काजल को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी। जेठ ने जानकारी दी।