बिंद: महमूदाबाद गांव में गाय ने एक साथ दो बछड़े को दिया जन्म, देखने वालों का लगा तांता
Bind, Nalanda | Oct 10, 2024 बिंद थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गाँव निवासी चंद्रमणि कुमार उर्फ चंदन महतो की गाय ने बुधवार की सुबह 5 बजे एक साथ दो बछड़े को जन्म दिया. जिसे देख लोग अचंभित हो गए. धीरे-धीरे इसकी चर्चा फैलती गयी और देखने वालों का तांता लगा रहा. जहां लोगों के जुबान पर एक ही बात आ रही थी कि ऊपर वाले का भी अजीब करिश्मा है. अब तक हमने गाय को दो बच्चे देने की बात नहीं सुनी थी.