बिंद: बिंद में पानी की कमी से लोग परेशान, पीएचडी विभाग मरम्मती नहीं करा रहा
Bind, Nalanda | Oct 12, 2024 बिंद प्रखंड के बाब चौक और पीएचसी बिंद के बीच बीते सोमवार को बिजली विभाग के द्वारा पोल गाड़ने का कार्य किया जा रहा था। इस बीच बिजली का पोल गाड़ने के क्रम में पीएचडी के द्वारा नल जल का जमीन से बिछा हुआ पाइप टूट गया था। जिसके कारण पीएचसी बिंद और बिंद थाना समेत आस पास के घरों में पानी नहीं जा रहा था। बाबजूद पीएचडी विभाग की नींद नहीं खुली हैं।